
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
चोर की पहचान की तो हर कोई हैरान रह गया.
कन्याकुमारी: तमिलनाडु के कन्याकुमारी में हुई चोरी की एक घटना में जब चोर की पहचान की तो हर कोई हैरान रह गया. दरअसल यहां के शेनबागरमनपुधुर में एक प्लाईवुड कंपनी के मालिक ने अपनी दुकान के आसपास की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगा रखे थे लेकिन कुछ दिन बाद सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए.
मालिक ने चोरों का पता लगाने के लिए जब फुटेज देखी तो उसके होश उड़ गए. उसने देखा कि एक बंदर उसकी दुकान में लगे कैमरे चुरा रहा है. हाल ही में हुई एक चोरी के दौरान सिग्नल खोने से पहले बंदर का चेहरा कैमरे में कैद हो गया था, जिसके बाद इसका पता चल सका. दुकान मालिक के अब तक 13 सीसीटीवी कैमरे निकाले जा चुके हैं. अब इस बंदर का सीसीटीवी चोरी करने का वीडियो वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





