भारत

हैवानियत की सारी हदें पार कर दी: पति के सामने पत्नी का गैंगरेप, 4 पर आरोप

jantaserishta.com
12 Nov 2022 5:56 PM IST
हैवानियत की सारी हदें पार कर दी: पति के सामने पत्नी का गैंगरेप, 4 पर आरोप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

लूटपाट के इरादे से दंपति के घर में घुसे थे.
सिरोही: राजस्थान के सिरोही में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. 45 साल की एक महिला के साथ उसके पति के सामने चार लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है.
पुलिस ने खुद शनिवार को इसकी जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि गैंगरेप करने वाले चारों आरोपी लूटपाट के इरादे से दंपति के घर में घुसे थे.
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से दंपति सदमे में है. शुक्रवार को स्थानीय पुलिस स्टेशन में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पीड़िता और उसका पति घर से बाहर तक नहीं निकले हैं.
डीएसपी जेठू सिंह ने बताया कि गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चौथे की तलाश की जा रही है. पिंडवाड़ा के डीएसपी जेठू सिंह ने कहा कि महिला का पति चौकीदार का काम करता है. बुधवार की रात दंपति सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी चार लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया.
अधिकारी ने कहा, 'आरोपियों ने महिला के पति को निर्वस्त्र कर दिया और उससे 1,400 रुपये ले लिए. इसके बाद आरोपियों ने उनसे और नकदी समेत अन्य कीमती सामानों की मांग की, लेकिन दंपति के पास चांदी के कुछ गहनों के अलावा कुछ नहीं था."
उन्होंने कहा, "जब लुटेरों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पति के सामने महिला से दुष्कर्म किया." अधिकारी ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और अलग-अलग थानों के पुलिसकर्मियों को आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने का आदेश दिया.
अधिकारी ने बताया कि हमारी टीमें चौथे आरोपी का भी पीछा कर रही है और वह भी जल्द पकड़ा जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story