भारत

पार की सारी हदें, इस कारण दिया तलाक

jantaserishta.com
1 Sept 2022 12:53 PM IST
पार की सारी हदें, इस कारण दिया तलाक
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक


कहता है कि तुम मोटी हो गई है, इसलिए तेरे साथ रहना नहीं चाहता.

मेरठ: पति-पत्नी के झगड़े और तलाक के किस्से तो आपने कई सुने होंगे. अब मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर पत्नी शादी के बाद मोटी हो गई तो उसके पति ने तलाक दे दिया. पत्नी का आरोप है कि पति ने मारपीट कर उसको तलाक दे दिया और कहता है कि तुम मोटी हो गई है, इसलिए तेरे साथ रहना नहीं चाहता. उसके पति ने तलाक का नोटिस भी दिया है.

विवाहिता का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन उसका पति उसको रखने को तैयार नहीं है. मेरठ के जाकिर कॉलोनी निवासी नजमा की शादी 8 साल पहले मेरठ के ही फतहपुर निवासी सलमान के साथ हुई थी. इनका सात साल का एक बेटा भी है. नजमा का आरोप है कि उसके पति ने उसको पहले तलाक का नोटिस दिया.
नजमा की माने तो तलाक का नोटिस देने के कुछ दिन बाद सलमान ने उसे तलाक दिया. नजमा का आरोप है कि उसके पति ने उसको तलाक सिर्फ इसलिए दिया क्योंकि वह शादी के बाद मोटी हो गई है और उसका पति कहता है कि तुम मोटी हो गई है इसलिए अब मैं तुझे नहीं रखूंगा और मैं तेरे साथ नहीं रहना चाहता.
नजमा का कहना है कि 1 महीने पहले उसको उसके पति ने घर से निकाल दिया और घर पर तलाक का नोटिस भेज दिया, जिसके बाद पत्नी का आरोप है कि उसके पति सलमान ने उसको तलाक दे दिया और तलाक की वजह सिर्फ यह बताइए कि वह मोटी हो गई है. नजमा का कहना है कि उसके 7 साल का बेटा है और वह क्या करेगी?
नजमा का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन पति सलमान उसको अब रखना नहीं चाहता. नजमा मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट पहुंची और वहां इंसाफ के लिए गुहार लगाई. इस मामले में सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि अभी उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है, अगर आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story