व्यापारियों से लुटे करोड़ों, मंदिर में दान किए एक लाख, और फिर...

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने हाल में ही दो व्यापारियों से एक करोड़ 15 लाख रुपये की लूट के आरोप में दो लुटेरों को गिरफ्तार है. पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि बैग के अंदर करीब सवा करोड़ रुपए मिलेंगे. जब लुटेरों को उम्मीद से ज्यादा कैश मिला तो दोनों खाटू श्याम के मंदिर दर्शन करने गए और वहां पर 1 लाख उन्होंने चढ़ावा चढ़ा दिया. इसके बाद उन्होंने करीब 1 लाख रुपये की शराब भी खरीदी और उसी से रोज पार्टी किया करते थे. पुलिस का यह भी कहना है कि इस लूट से पहले भी यह लूट के तीन और मामलों में शामिल रहे हैं. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





