भारत

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की लूट, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
9 Jun 2023 1:52 PM GMT
दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की लूट, देखें VIDEO...
x
जांच में जुटी पुलिस
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक सोने की दुकान को लूट लिया है। मामला करवीर तालुका का है। यहां कात्यायनी ज्वेलर्स की दुकान में गुरुवार को चार हमलवार बंदूक लेकर घुस गए। बंदूकधारी लुटेरों ने बंदूक की नोक पर करीब 2 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया है। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। इस हमले में ज्वेलरी शॉप के मालिक रमेश शंकरजी माली (40) और भाई जितू मोड्याजी माली (30) गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावरों ने दुकान के मालिक रमेश माली के सर पर बेसबॉल स्टिक से जानलेवा हमला किया था।
लूट के दौरान हमलावर अपने साथ आधुनिक हथियार लेकर आए थे। डर का माहौल फैलाने के लिए हमलावरों ने दुकान के अंदर और दुकान के बाहर कई राउंड फायरिंग की। लूटपाट के दौरान जब दुकान के बाहर भीड़ इकट्ठा होने लगी तो हमलावरों ने दुकान के बाहर फायरिंग की और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पुलिस द्वारा इस मामले पर FIR दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाकर तलाश की जा रही है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बता दें कि यह घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है। इस हमले का एक वीडिय हमारे पास मौजूद है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स कत्यायनी ज्वेलर्स दुकान के बाहर गिरा हुआ है। उसे हमलावर लातों से बार रहा है और बार बार बंदूक उसकी छाती पर तान पर रहा है। घिसटकर चल रहा घायल व्यक्ति खून से लथपथ है। वहीं बाहर भीड़ इकट्ठी है जिसे भगाने और तीतर बितर करने के लिए हवाई फायरिंग का हमलावरों ने सहारा लिया है।
Tagsदिनदहाड़े लूटपाटज्वेलरी शॉप से लूटकरोड़ों की लूटमुंबई में लूटRobbery in broad daylightrobbery from jewelry shoprobbery of croresrobbery in Mumbaiमुंबई न्यूज हिंदीमुंबई न्यूजमुंबई की खबरमुंबई लेटेस्ट न्यूजमुंबई क्राइममुंबई न्यूज अपडेटमुंबई हिंदी न्यूज टुडेमुंबई हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज मुंबईमुंबई हिंदी खबरमुंबई समाचार लाइवmumbai news hindimumbai newsmumbai ki khabarmumbai latest newsmumbai crimemumbai news updatemumbai hindi news todaymumbai hindinews hindi news mumbaimumbai hindi newsmumbai news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story