भारत

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री ने दिए सर्वे के निर्देश

jantaserishta.com
27 Feb 2024 5:56 PM IST
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री ने दिए सर्वे के निर्देश
x

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री ने दिए सर्वे के निर्देश

भोपाल: मध्य प्रदेश के मौसम में आए बदलाव के चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ आंधी भी चली है। इससे बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी कलेक्टर को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर मवेशियों को भी नुकसान होने की सूचना आ रही है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिन में अंधेरा छा गया और कई स्थानों पर पेड़ तक उखड़ गए।
प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान हुए फसलों का सर्वे करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किसान जो ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित हुआ है, उसका सर्वे गंभीरता के साथ किया जाए। फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। सर्वे की मॉनिटरिंग करने के लिए सभी मंत्री, विधायक और सांसदों को भी कहा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story