भारत

मध्य प्रदेश में बारिश से फसलों को नुकसान, कांग्रेस ने की मुआवजे की मांग

jantaserishta.com
28 Feb 2024 12:17 PM IST
मध्य प्रदेश में बारिश से फसलों को नुकसान, कांग्रेस ने की मुआवजे की मांग
x

फाइल फोटो

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए है, तो वहीं कांग्रेस ने प्रभावित किसानों को जल्दी मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे अनेक स्थानों पर फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस नुकसान के आंकलन के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को राहत दिलाने का वादा किया है। जिलाधिकारियों को नुकसान का सर्वे करने को कहा गया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बयान मे कहा है कि हाल ही में मौसम में हुए बदलाव ने राज्य में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश के कई हिस्‍सों में सोमवार से मंगलवार रात तक तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि ने खेतों में गेहूं, चना और सरसों की फसल को सबसे ज्‍यादा प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम, खंडवा, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, बैतूल, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में ओले गिरे हैं। कुछ जिलों में खेतों में कटी फसल पानी में डूब गई। किसानों को आशंका है कि अब दाने काले पड़ सकते हैं। प्रदेश सरकार को इसका संज्ञान लेकर पीड़ित किसानों को राहत पैकेज जारी करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story