भारत

छत की चिमनी तोड़ कर बदमाश घर में हुए दाखिल, महिला का किया मर्डर

Shiddhant Shriwas
30 Jun 2023 4:33 PM GMT
छत की चिमनी तोड़ कर बदमाश घर में हुए दाखिल, महिला का किया मर्डर
x
जोधपुर के बिलाड़ा थाना इलाके के खेजड़ला गांव में 17 जून की रात छत की चिमनी तोड़ कुछ बदमाश घर में दाखिल हुए। लूट के मकसद से वहां एक महिला का मर्डर किया और घर लूटकर फरार हो गए। इस हत्यारी गैंग के 4 आरोपियों को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है।
आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
महिला के मर्डर के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने 15 से 20 लोगों का गिरोह बना रखा था। ये गिरोह प्लानिंग के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर टारगेट बनाते थे। इसके बाद अलग अलग ग्रुप में चोरी, लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
इसके लिए टारगेट दिया जाता था। बाद में इनसे मिले पैसों का बंटवारा कर लेते थे।
आरोपियों की गैंग में जोधपुर और आसपास के जिलों के भी सदस्य जुड़े हुए हैं। इनसे पूछताछ में कई और गिरफ्तारी भी होने की संभावना है।
हैदराबाद में इसी गैंग ने 7 लाख कैश, 250 ग्राम सोना चोरी किया
आरोपियों ने हैदराबाद में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहां 7 लाख रुपए और ढाई सौ ग्राम सोना चोरी की वारदात कबूल की है। वहीं इनकी वारदातों का खुलासा होने के बाद अब इनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।
Next Story