भारत

बदमाश व्यापारी के ऑफिस में आ धमके, करने लगे फायरिंग, ऐसे बची जान

jantaserishta.com
5 May 2024 4:12 PM IST
बदमाश व्यापारी के ऑफिस में आ धमके, करने लगे फायरिंग, ऐसे बची जान
x
देखें लाइव वीडियो.
मेरठ: मेरठ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुछ युवक एक व्यापारी के ऑफिस में घुसते हैं और फायरिंग करने लगते हैं. हालांकि, जिस पर फायरिंग की जा रही है, वह शख्स बच जाता है और किसी तरह सभी को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने दफ्तर से बाहर धकेल देता है. वीडियो मेरठ के थाना इकली क्षेत्र का बताया जा रहा है. यहां शनिवार को चार नकाबपोश बदमाश दिनदहाड़े एक व्यापारी के कार्यालय में घुसे और उस पर फायरिंग की.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यापारी के कार्यालय में बेखौफ बदमाश हथियारों से लैस होकर घुस गए. जब तक वह अंदर फायरिंग करते, उससे पहले ही व्यापारी और उसके साथ वहां मौजूद दो लोगों ने हिम्मत दिखाई और जान बचाने के लिए कुर्सी और अन्य भारी समान बदमाशों पर फेंकना शुरू कर दिया. इस वजह से सभी बदमाश बाहर चले गए और फिर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद कारोबारी व अन्य लोग ऑफिस के सोफे को दरवाजे के सामने करके उसके पीछे फायरिंग से बचने के लिए छिप गए.
घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जिम में दो पक्ष में आपसी झगड़ा हुआ था.इसके बाद थाना इंचौली में मुकदमा दर्ज कर फायरिंग में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि मेरठ के थाना इकली क्षेत्र निवासी जमील अहमद अल्युमिनियम का कारोबार करते हैं. इनका इकरा एंटरप्राइजेज नाम से एक फॉर्म है. जिसका दफ्तर चोली के मुख्य मार्ग पर है.
जमील के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे में दफ्तर में थे और उनके साथ अन्य दो लोग भी बैठे थे. तभी चार नकाबपोश हमलावर हाथ में रिवाल्वर लेकर अंदर घुसे और गोली चलाने लगे. इस फायरिंग से कार्यालय में अफरा तफरी मच गई और वह जान बचाने लगे. घटना का पूरा वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब पूरा वीडियो वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यापारी न हिम्मत दिखाते हुए अपनी जान बचाई. जमील का आरोप है कि बदमाशों ने उसके ऑफिस में घुसकर जान मारने की नीयत से तीन से चार राउंड फायरिंग करते हुए हमलावर वहां से भाग निकले. वही इस मामले में पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि दो पक्षों में जिम में आपसी झगड़ा हुआ था. वहीं घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story