भारत

एक्सिस बैंक से 1 करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए बदमाश, पहने थे हाफ पैंट

jantaserishta.com
1 Aug 2023 4:13 PM IST
एक्सिस बैंक से 1 करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए बदमाश, पहने थे हाफ पैंट
x
देखें वीडियो.
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात बदमाश एक्सिस बैंक से एक करोड़ रुपए लूटकर आसानी से फरार हो गए। पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।
बताया जाता है कि तीन पुलवा चौक स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार को दो बाइक पर आए पांच हथियारबंद बदमाश ग्राहक बनकर घुस गए। फिर, घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जाता है कि बदमाश 1 करोड़ रुपये से ज्यादा लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जिले से बाहर निकलने वाले सभी मार्गों पर वाहन की तलाशी ली जा रही है। इस मामले में पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
बताया जाता है कि बैंक में घुसते ही बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश लूट के दौरान सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story