भारत

सवा लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, कई लोगो की कर चुका था हत्या

jantaserishta.com
20 Feb 2023 11:35 AM IST
सवा लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, कई लोगो की कर चुका था हत्या
x
डकैती का विरोध करने पर बेरहमी से हत्या कर डालता था।
नोएडा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुलंदशहर पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात दहशत का पर्याय बन चुके 1 लाख 25 हजार के इनामी बदमाश साहब सिंह को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। साहब सिंह पर जनपद गोंडा से 1 लाख और बुलंदशहर से 25 हजार का इनाम घोषित था।
साहब सिंह बावरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसने 2001 में गोंडा में डकैती में 14 लोगों को घायल किया था और 5 की हत्या की थी। अलीगढ़ में भी इसने 2 की हत्या की थी, बुलंदशहर में भी यह कई घटनाओं में वांटेड था।
पुलिस के मुताबिक साहब सिंह पर लूट, हत्या, डकैती के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे। डकैत साहब सिंह और उसके गैंग पर गोंडा में दो बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या का भी आरोप था।
बताया जा रहा है साहब सिंह डकैती का विरोध करने पर बेरहमी से हत्या कर डालता था। वहीं जनपद अलीगढ़ में भी साहब सिंह ने डकैती के दौरान ह्त्या कर दी थी।
रविवार देर रात यूपी एसटीएफ और गुलावठी पुलिस को गुलावठी क्षेत्र में लुटेरों द्वारा किसी वारदात को अंजाम दिए जाने की सूचना मिली थी, जिसपर अमल करते हुए पुलिस चेकिंग अभियान में जुट गई। इसी दौरान पुलिस को दो संदिगध दिखाई दिए, जिनको रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन रुकने के बजाय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से साहब सिंह घायल हो गया। उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान साहब सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story