
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद की थाना लोनी पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई। इसमें सोनू उर्फ चटनी नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इस पर लूट के दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। थाना लोनी पुलिस टीम ने बन्थला निठौरा गेट पर मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के दौरान रोका, तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा। इस पर थाना लोनी पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबंदी की। बदमाश के द्वारा पुलिस को लक्ष्य करके जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सोनू उर्फ चटनी, पुत्र नवाब, निवासी 25 फुटा रोड सरस्वती विहार, लोनी, जनपद गाजियाबाद बताया है।
आरोपी से चोरी की एक मोटरसाइकिल, 1 तमंचा 315 बोर और 2 कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त सोनू के विरुद्ध लगभग 2 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





