भारत
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की
jantaserishta.com
6 March 2023 9:30 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में रविवार रात बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ लूट और चोरी के दर्जनों मामले थानों में दर्ज है। बीती रात पुलिस ने इसे चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इसे धर दबोचा। थाना इकोटेक-3 पुलिस व लुटेरे बदमाश के बीच आम्रपाली मॉल के पीछे जयपुरिया स्कूल के पास हुयी मुठभेड़ में बदमाश गौरव पुत्र राजेन्द्र निवासी ई-334 गामा, जगत फार्म, थाना बीटा-2 मूल निवासी ग्राम चंदावली थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर गोली लगने से घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की 29 जनवरी को हल्दौनी थाना इकोटेक -3 से चोरी की गयी बाइक, 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस बरामद किए गया है।
Tagsग्रेटर नोएडामुठभेड़बदमाश गिरफ्तारबदमाशथाना इकोटेक-3 पुलिसGreater Noidaencountermiscreant arrestedmiscreantpolice station Ecotech-3
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





