भारत

OMG! मगरमच्छ ने बुजुर्ग को बनाया निशाना, काट लिया प्राइवेट पार्ट, दर्द से चिल्लाया

jantaserishta.com
8 July 2024 5:56 PM IST
OMG! मगरमच्छ ने बुजुर्ग को बनाया निशाना, काट लिया प्राइवेट पार्ट, दर्द से चिल्लाया
x
सांकेतिक तस्वीर
बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे।
कुशीनगर: पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते इन दिनों नदियां उफान पर हैं। नदियों का पानी कई गांवों में घुस चुका है, इसी के चलते पानी में रहने वाले जीव-जन्तु भी बाहर आने लगे हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में मगरमच्छ के हमले बढ़ गए हैं। यूपी के कुशीनगर में जिले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल में नहर से एक मगरमच्छ बाहर निकल आया है। इसी दौरान नहर किनारे एक बुजुर्ग शौच करने के लिए पहुंचा तो मगरमच्छ ने उन पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ ने बुजुर्ग का प्राइवेट पार्ट तक काट लिया। मगरमच्छ के हमले के बाद बुजुर्ग चिल्लाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े और बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल और वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटनास्थल महराजगंज जिले के निचलौल रेंज के अंतर्गत आता है।
खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल निवासी कन्हैया (60) शौच करने के लिए बुढवा जंगल से सटे होकर बहने वाली नहर के किनारे गया था। तभी नहर से निकले एक मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। बचाव के लिए जैसे-तैसे उठा ही था कि तब तक मगरमच्छ उसका प्राइवेट पार्ट काटकर नहर में चला गया। बुजुर्ग के चिल्लाने पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। घायल अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story