भारत

मगरमच्छ ने 1 मिनट के अंदर चीता का खेल किया खत्म, कमजोर दिल वाले ना देखें ये VIDEO

jantaserishta.com
5 Dec 2020 8:26 AM IST
मगरमच्छ ने 1 मिनट के अंदर चीता का खेल किया खत्म, कमजोर दिल वाले ना देखें ये VIDEO
x
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को बता दिया है कि जंगल में कुछ भी मुमकिन है! जंगल में कुछ दृश्य ऐसे होते हैं कि उन्हें देखकर इंसान हक्के-बक्के रह जाते हैं. जैसे इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो ने सबको चौंका दिया है.

नई दिल्ली। जंगल की दुनिया बहुत ही रोमांचकारी और खतरनाक मानी जाती है। कैमरों में कई बार ऐसे दृश्य कैद हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन जंगली जीवों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर चीता और मगरमच्छ की दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशालकाय मगरमच्छ 20 सेकेंड में एक वयस्क चीते का काम तमाम कर देता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी किनारे मगरमच्छ को नजरअंदाज कर चीता पानी पी रहा था। तभी चुपके से एक मगरमच्छ पानी से निकलता है और दुनिया के सबसे फुर्तीले जानवर को पलक झपकते ही अपने जबड़ों में दबोच लेता है। मगरमच्छ इतनी फुर्ती से अपने काम को अंजाम देता है कि, चीते में संभलने के लिए समय ही नहीं मिलता है। इसके बाद मगरमच्छ चीते को गर्दन से दबोचकर सीधा पानी के नीचे लेकर चला जाता है।
इस 27 सेकेंड के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हैहैरान करने वाले इस वीडियो को ट्विटर यूजर @Saket_Badola ने शेयर किया और लिखा, '60 सेकेंड्स में खत्म। शिकारी खुद शिकार बन गया। जंगल का दस्तूर है।' इस 27 सेकेंड के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। । इस वीडियो को जो कोई भी देख रहा है, वो यही कह रहा है कि ऐसा पहली बार देखा है। साथ ही कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि जंगल में कुछ भी मुमकिन है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story