भारत

मगरमच्छ ने चबाया चरवाहे के हाथ का अंगूठा, अस्पताल में भर्ती

Shantanu Roy
1 May 2024 11:08 AM GMT
मगरमच्छ ने चबाया चरवाहे के हाथ का अंगूठा, अस्पताल में भर्ती
x
करौली। करौली मंडरायल उपखंड के रोधई गांव स्थित चंबल नदी में बकरी को पानी पिलाने गए एक चरवाहे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। घायल चरवाहे को इलाज के लिए मंडरायल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में करौली रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मंडरायल के रोधई गांव निवासी गिर्राज(60) बकरी चराने चंबल किनारे गया था। इस दौरान वह बकरी को पानी पिलाने चंबल नदी के किनारे पहुंच गया। इस दौरान वह बकरी को पानी पिलाने और बोतल में पानी भरने लगा।

तभी अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले में जैसे-तैसे गिर्राज छूटकर बाहर निकाला, लेकिन मगरमच्छ उसके हाथ के एक अंगूठे को चबा गया। चरवाहे ने कुल्हाड़ी से वार कर खुद को बचाया। घायल गिर्राज जैसे-तैसे नदी से दूर पहुंचा और लोगों को आवाज़ लगाई। इसके बाद परिजन उसे मंडरायल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मंडरायल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे करौली रेफर कर दिया। चरवाहे का करौली हॉपिटल में उपचार चल रहा है। वहीं, मगरमच्छ के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Next Story