भारत

भाजपा की आलोचना, सत्तारूढ़ दल ने कहा- मुस्लिम मोदी के करीब खड़ा नहीं हो सकता

jantaserishta.com
20 March 2024 8:18 AM IST
भाजपा की आलोचना, सत्तारूढ़ दल ने कहा- मुस्लिम मोदी के करीब खड़ा नहीं हो सकता
x

फाइल फोटो

पीएम का रोड शो उस समय विवाद में पड़ गया...
तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के पलक्कड़ में रोड शो निकाला। इस साल पीएम का यह पांचवां केरल दौरा था। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को केरल में एक रोड शो और तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करके दक्षिण भारत के अपने तूफानी दौरे का समापन किया। हेलिकॉप्टर से पलक्कड़ पहुंचे पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ से घिरे बैरिकेड पर आधे घंटे तक रोड शो किया। उनके साथ पार्टी उम्मीदवार सी कृष्णकुमार (पलक्कड़), निवेदिता सुब्रमण्यन (पोन्नानी) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन भी थे। हालांकि, रोड शो उस समय विवाद में पड़ गया जब सत्तारूढ़ एलडीएफ ने भाजपा पर कार्यक्रम के दौरान "एनडीए के मुस्लिम उम्मीदवार को दरकिनार करने" का आरोप लगाया।
भाजपा के मलप्पुरम उम्मीदवार एम अब्दुल सलाम मंच पर नहीं दिखे। मोदी के रोड शो के कुछ घंटों बाद, माकपा नेता ए के बालन ने आरोप लगाया कि मलप्पुरम निर्वाचन क्षेत्र से राजग उम्मीदवार सलाम को कार्यक्रम से दरकिनार कर दिया गया, जबकि पहले यह घोषणा की गई थी कि वह इसका हिस्सा होंगे। बालन ने दावा किया कि इससे ‘‘गलत संदेश गया कि एक मुस्लिम मोदी के करीब खड़ा नहीं हो सकता ’’। हालांकि, सलाम ने इसका खंडन करते हुए कहा कि कोई भेदभाव नहीं किया गया। सलाम ने कहा कि उन्हें रोड शो में आमंत्रित नहीं किया गया था और वह केवल मोदी से मिलने और उन्हें मलप्पुरम में आमंत्रित करने के लिए पलक्कड़ गए थे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुना कि कुछ उम्मीदवार रोड शो में हिस्सा लेने जा रहे हैं। मुझे इसमें आमंत्रित नहीं किया गया था। मैं रोड शो में हिस्सा लेने के लिए वहां नहीं गया था। मैं वहां प्रधानमंत्री से मिलने और उन्हें मलप्पुरम में आमंत्रित करने के लिए गया था।’’ केरल से राजग के एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार सलाम ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘मैं उनसे मिला और अपना परिचय मलप्पुरम के उम्मीदवार के रूप में दिया। वह मुझे देखकर मुस्कुराए और शुभकामनाएं दीं। मैंने इच्छा जतायी की कि वह मलप्पुरम का दौरा करें और फिर वह आगे बढ़ गए।’’
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो मार्च को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार अब्दुल सलाम हैं, जिन्हें केरल की मल्लपुरम से उम्मीदवार बनाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story