भारत

ये क्या...! एटीएम उखाड़ ले गए अपराधी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
27 July 2023 12:35 PM IST
ये क्या...! एटीएम उखाड़ ले गए अपराधी, मचा हड़कंप
x
पिकअप सवारी गाड़ी भी ले गए।
रांची: झारखंड में हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के बरसोत में अपराधी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक एटीएम उखाड़ ले गए। वे एटीएम के पास खड़ी एक पिकअप सवारी गाड़ी भी ले गए। घटना बुधवार रात की है। पुलिस-प्रशासन के अफसर गुरुवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। एटीएम में कितना कैश था, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। यह एटीएम जीटी के रोड किनारे बरसोत चौक के पास स्थित था। इसे मनोज कुमार उर्फ मणिलाल के मकान में लगाया गया था। चोरी गई गाड़ी भी उन्हीं की है। वह गुरुवार की सुबह सोकर उठे, तो देखा कि उनकी गाड़ी घर के बाहर नहीं है और एटीएम का शटर टूटा है। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी और बरही थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
एसडीओ पूनम कुजूर व एसडीपीओ नाजिर अख्तर भी मामले की छानबीन करने पहुंचे। अपराधियों ने एटीएम रूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर केमिकल कलर स्प्रे मार कर बंद कर दिया था। पुलिस ने एटीएम के संबंधित एजेंसी को घटना की सूचना दी है। बता दें कि बीते दो वर्षों में झारखंड के रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, चतरा, धनबाद और रांची में एटीएम उखाड़कर ले जाने की तकरीबन एक दर्जन वारदात हुई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story