भारत
एटीएम का कैशबॉक्स ले उड़े अपराधी, 8 से 10 लाख की चोरी का अनुमान
jantaserishta.com
29 Nov 2022 2:49 PM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप।
धनबाद (आईएएनएस)| धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का कैश बॉक्स अपराधी निकाल ले गए। वारदात सोमवार रात की है। इस मशीन में शनिवार को ही साढ़े दस लाख रुपए डाले गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग आठ से दस लाख की रकम अपराधियों के हाथ लगी है।
इस वारदात की जानकारी तब हुई, जब लोग एटीएम से राशि निकालने पहुंचे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एटीएम से कैसे निकाला गया, यह पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि एटीएम का सीसीटीवी करीब 20 दिनों से खराब था। वारदात के बारे में बैंक प्रबंधक ने एटीएम में पैसा डालने वाले एजेंसी को इसकी सूचना दी है। बैंक आफ इंडिया का यह एटीएम पुटकी रोड में स्थित है। यहां सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं रहते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





