भारत

अपराधियों ने वकील के बेटे को बनाया निशाना, कर दिया कत्ल, शव पर दिखा कुछ ऐसा कांप गए लोग

jantaserishta.com
11 Aug 2024 8:17 AM IST
अपराधियों ने वकील के बेटे को बनाया निशाना, कर दिया कत्ल, शव पर दिखा कुछ ऐसा कांप गए लोग
x

सांकेतिक तस्वीर 

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल.
पटना: बिहार राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी के में अपराधियों ने वकील के बेटे रवि कुमार (35) की निर्मम हत्या कर दी। वह अपने घर में अकेला रहता था। शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। शव पर दीवार पर लगाए जाने वाला पेंट फेंका था ताकि पहचान नहीं हो सके। हत्या के बाद अपराधी दरवाजे में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। अलमारी से रखे लाखों के गहने और नकदी भी लेकर भाग गए। पुलिस कांड की जांच में जुट गई है। घर में रवि की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग राजधानी का कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
घटना के संबंध में डीएसपी कानून व व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि दो दिन पहले युवक की हत्या की गई। एफएसएल और श्वान दस्ते की मदद से घटना स्थल की जांच की गयी है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि कातिल आसानी से कमरे तक गया है। हत्यारे युवक के जानने वाले हैं। दूसरी तरफ परिजनों ने फिलहाल घटना की लिखित शिकायत नहीं दी है।
रामायण प्रसाद सिविल कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं और टेंट का काम करते हैं। उनका बोरिंग रोड और दुजरा सहित पटना में कई मकान हैं। दुजरा स्थित चार मंजिल मकान के प्रथम तल पर इकलौता बेटा रवि कुमार रहता था। नीचे और ऊपर के तल पर कई किरायेदार रहते हैं। रवि का कमरा बीते दो दिन से बंद था तो किराएदारों ने सोचा की वह कहीं गया होगा, लेकिन शनिवार की सुबह उसके बदबू आने के बाद किराएदारों ने सूचना पुलिस को दी। शव बेड पर पड़ा हु्आ था।
आशंका है कि गला अथवा तकिए से मुंह दबाकर युवक की हत्या की गई। दो दिन पुराने होने और पेंट फेंके होने से पुलिस को शव पर जख्म के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। घर में रखी आलमारी टूटी हुई थी और 25 लाख के गहने और नकदी गायब हैं। रवि की 2017 में शादी हुई थी। पत्नी से उसके संबंध अच्छे नहीं थे और तलाक का केस चल रहा है।
हत्या में पुलिस को रवि कुमार के नजदीकी व जानकार का हाथ होने का शक है। मकान में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन सभी के तार खुले पाए गए। पुलिस और आम लोगों का कहना है कि हत्यारे काफी शातिर हैं और परिवार के विश्वत हैं।
रवि ने काले रंग का कुत्ता पाल रखा था। हत्या वक्त वह भी नहीं भौंका। यानी कातिल दूर का नहीं है। कुत्ता जानता था इस कारण नहीं भौंका। डीएसपी ने बताया कि कई लोगों का युवक के पास आना जाना था। सभी पहलुओं पर जांच हो रही है। जल्द ही कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story