भारत

अपराधियों ने गेटमैन की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
1 Jan 2022 7:23 PM IST
अपराधियों ने गेटमैन की गोली मारकर कर दी हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार: मध्य पूर्व रेलवे के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नवगछिया स्टेशन के निकट अपराधियों ने एक गेटमैन की गोली मारकर हत्या कर दी। रेल पुलिस के सूत्रों ने बताया कि नवगछिया स्टेशन के गेट संख्या-दस पर शुक्रवार की देर रात ड्यूटी पर तैनात गेटमैन मुकेश कुमार (32) के पास तीन-चार अपराधी आये और उसे गोली मारकर फरार हो गये। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर हालत में उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि मृतक गेटमैन जिले के सबौर क्षेत्र के आरी टोला का रहनेवाला था। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों के बयान पर रेल पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story