भारत
रेलवे साइडिंग पर अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल
jantaserishta.com
9 Sept 2025 5:00 PM IST

x
दहशत फैला दी.
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के बांधडीड स्थित रेलवे साइडिंग पर मंगलवार को अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस हमले में आस्था कंस्ट्रक्शन कंपनी का एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद कर्मियों ने तुरंत उसे बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो हथियारबंद अपराधी अचानक रेलवे साइडिंग पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के चालक को निशाना बनाकर गोलियां बरसाने लगे। उसे पांच गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चास एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन हर पहलू पर जांच की जा रही है। झारखंड में रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के महीनों में कई जगहों पर इस तरह की वारदात सामने आई हैं। 18 अगस्त को चतरा जिले के पिपरवार में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने राजधर रेलवे साइडिंग के पास एक डंपर पर फायरिंग की थी। इसके बाद कोयले की ट्रांसपोर्टिंग घंटों बाधित रही थी।
10 जुलाई को लातेहार के टोरी रेलवे कोल साइडिंग पर भी राहुल दुबे गैंग ने हमला किया था। इस दौरान एक हाइवा में आग लगाई गई और गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। 13 जून को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग कार्यालय पर राहुल दुबे गैंग ने रंगदारी वसूली के लिए गोलीबारी की थी। इन घटनाओं के पीछे संगठित आपराधिक गिरोह हैं, जो ठेकेदारों और कंपनियों से रंगदारी वसूलने के लिए साइडिंग को निशाना बना रहे हैं। बोकारो की घटना को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।
Tagsबोकारो में रेलवे साइडिंग पर अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारीबोकारोरेलवे साइडिंगCriminals opened indiscriminate fire at railway siding in BokaroBokaroRailway Siding
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





