भारत

कारोबारी पर अपराधियों ने गोलियां बरसाईं, स्थिति गंभीर

jantaserishta.com
17 March 2023 9:26 AM IST
कारोबारी पर अपराधियों ने गोलियां बरसाईं, स्थिति गंभीर
x
विपक्ष राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रहा है।
गोपालगंज (आईएएनएस)| बिहार में विपक्ष राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रहा है। इधर, अपराधी भी लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
इस बीच, गोपालगंज में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसाई को निशाना बनाया और उन पर गोलियां बरसाई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के बसडीला खास निवासी राजू सोनी अपने घर पर थे और किसी का कॉल आने पर बाहर निकले।
मोटरसाइकिल से वे जैसे ही उचकागांव थाना क्षेत्र में वृंदावन टोल प्लाजा के पास पहुंचे कि वहां घात लगाए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद मौके पर ही गिर गए और अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
घायल आभूषण व्यवसायी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया है।
एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story