भारत

अपराधियों ने बैंक से 20 लाख रुपए लूटे, Bank में एक-एक कर घुसे

jantaserishta.com
8 Aug 2024 3:26 PM IST
अपराधियों ने बैंक से 20 लाख रुपए लूटे, Bank में एक-एक कर घुसे
x
सीसीटीवी फुटेज भी निकाला गया.
दुमका: दुमका जिले के हंसडीहा बाजार स्थित इंडियन बैंक की शाखा में गुरुवार दोपहर अपराधियों ने धावा बोलकर लाखों रुपए लूट लिए। लूट की रकम के बारे में बैंक प्रबंधन की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, यह राशि 20 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुटी है। लुटेरों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है। जरमुंडी के एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि लुटेरों की संख्या पांच थी। पुलिस बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है। सीसीटीवी फुटेज भी निकाला गया है।
बताया जा रहा है कि अपराधकर्मी सामान्य कस्टमर की तरह बैंक में एक-एक कर घुसे। फिर अचानक हथियार लहराते हुए उन्होंने बैंककर्मियों और ग्राहकों को कब्जे में लेकर लूटपाट की। यह बैंक शाखा झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित सरैयाहाट प्रखंड में स्थित है।
बिहार का बांका जिला इसकी सीमा से सटा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बिहार की तरफ भागे हैं। बांका जिले की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story