भारत

GM की हत्या: प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को अपराधियों ने गोलियों से भूना, बॉडीगार्ड भी घायल

jantaserishta.com
10 May 2023 9:19 AM IST
GM की हत्या: प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को अपराधियों ने गोलियों से भूना, बॉडीगार्ड भी घायल
x
अपराधियों का तांडव.
रांची (आईएएनएस)| हजारीबाग जिले के बड़कागांव में एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) के लिए कोल माइनिंग का काम करने वाली आउटसोसिर्ंग कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर सह महाप्रबंधक शरद बाबू की अपराधियों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मंगलवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास की है। उनके बॉडीगार्ड राजेंद्र प्रसाद को भी गोली मारी गई है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग के आरोग्यम हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
शरद बाबू हैदराबाद के रहने वाले थे। उनके परिजनों को वारदात की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि शरद बाबू अपनी गाड़ी में बैठकर कार्यालय जा रहे थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो अपराधियों ने पीछा करते हुए उनपर गोलियों की बरसात कर दी। शरद बाबू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यह वारदात बडकागांव स्थित एनटीपीसी के साईट कार्यालय से करीब 200 गज की दूरी पर अंजाम दी गई। वाहन उनका चालक अमरेंद्र कुमार चला रहा था।
वारदात के पीछे किन अपराधियों का हाथ है और इसकी वजह क्या है, यह पता नहीं चल पाया है। सूचना पाकर हॉस्पिटल पहुंचे हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा है कि पुलिस तफ्तीश में जुटी है। जिले में विभिन्न मार्गों की नाकेबंदी कर दी गई है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बड़कागांव और टंडवा में एनटीपीसी और उसके लिए काम करने वाली आउटसोसिर्ंग कंपनियों के अधिकारी-कर्मी दहशत में हैं। ऋत्विक नामक जिस कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सह जीएम को गोली मारी गई है, वह पिछले कुछ सालों से एनटीपीसी के लिए कोयला माइनिंग का काम करती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story