भारत
शहर में ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर अपराधियों ने दिनदहाड़े कई राउंड की फायरिंग
jantaserishta.com
22 Jun 2025 5:45 PM IST

x
घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है.
रांची: झारखंड के हजारीबाग शहर के बॉडम बाजार स्थित श्री ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान पर रविवार दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग की। गनीमत यह रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना के बाद शहर में दहशत है। घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। अपराधी एक बाइक पर आए थे। बाइक चालक ने हेलमेट से अपना चेहरा ढंक रखा था, जबकि मुंह पर गमछा लपेटकर पीछे बैठे शख्स ने पिस्टल से प्रतिष्ठान को लक्ष्य करते हुए लगातार छह राउंड फायरिंग की।
इसके बाद दोनों वहां से निकल गए। यह शहर का बेहद व्यस्त इलाका है। हमलावर की चलाई गई सभी गोलियां प्रतिष्ठान के शीशे के गेट पर लगी। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान के पास भारी भीड़ जमा हो गई।
हजारीबाग सदर एसडीपीओ अमित आनंद के अलावा सदर थाना और लोहसिंगना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रतिष्ठान के मालिक और प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के बारे में जानकारी ली है। सीसीटीवी फुटेज में कैद वीडियो से ऐसा लग रहा है कि अपराधियों का उद्देश्य ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में लूटपाट के बजाय दहशत फैलाने की थी। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि प्रतिष्ठान के मालिक को किसी आपराधिक गिरोह ने पहले कोई धमकी तो नहीं दी थी या फिर किसी के साथ उनकी रंजिश तो नहीं है।
हजारीबाग के भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने इस घटना को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज दिनदहाड़े हजारीबाग के गोला रोड, बॉडम बाजार स्थित महावीर स्थान चौक के पास श्री ज्वेलर्स में बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। सौभाग्य से किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने शहर के व्यवसायियों और आम नागरिकों में भारी दहशत पैदा कर दी है। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। शांत और सौहार्द्र के लिए प्रसिद्ध हजारीबाग अब अपराधियों के निशाने पर है। लगातार एक के बाद घटनाएं हो रही हैं। आज हजारीबाग के व्यापारी और आम जनता भयभीत है, कहां है झारखंड सरकार ?”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





