भारत
दंपति पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी की मौत, पति गंभीर
jantaserishta.com
26 Jun 2023 2:53 PM IST

x
शादी समारोह से घर लौटे.
रांची: झारखंड में साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र में शादी समारोह से घर लौटे पति-पत्नी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में मिली सिंह की मौत हो गयी, वहीं उनके घायल पति पप्पू यादव को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।
घटना की बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर में पहले से घात लगाए आठ अपराधियों ने आठ से दस राउंड गोली चलायी जिसमें पति को आठ और पत्नी को तीन गोलियां लगीं। तड़ातड़ गोलियां चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बाद में आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं पति को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वारदात की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पप्पू यादव और मिली सिंह किसी शादी समारोह में हिस्सा लेकर घर पहुंचे थे। इधर, उनके घर पर अपराधी पहले से घात लगाये बैठे थे। जैसे ही वे घर पहुंचे अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। घटना में मिली सिंह की मौत हो गयी और पप्पू यादव घायल हैं।
पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि दंपति पर अपराधियों ने गोली क्यों चलायी, यह पता नहीं चल पाया है। प्रथमद्रष्टया मामला किसी रंजिश का लगता है। छानबीन में जल्द ही फायरिंग की वजहों का पता चल जायेगा।
Tagsसाहिबगंजसाहिबगंज न्यूज़साहिबगंज पुलिसताबड़तोड़ फायरिंगफायरिंगSahibganjSahibganj newsSahibganj policerapid firingfiring
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





