भारत

अपराधियों ने की पिता-पुत्र पर गोलीबारी, 1 की मौत

jantaserishta.com
5 Aug 2023 2:49 PM IST
अपराधियों ने की पिता-पुत्र पर गोलीबारी, 1 की मौत
x
फैली सनसनी.
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात ट्रांसपोर्टर रामचंद्र यादव और उनका बेटा राहुल कुमार बजरंगबली मंदिर के पास अपने बस धुलवा रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस चार बाइक पर आए बदमाशों ने पिता-पुत्र को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। रामचंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में राहुल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रामचंद्र यादव की हत्या पुरानी रंजिश की वजह से की गई है।
मृतक ट्रांसपोर्टर के अलावा सूद पर पैसा देने का भी धंधा करते थे, इस कारण कई लोगों से उसकी रंजिश थी। मुंगेर सदर के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story