भारत
नेता पर अपराधियों ने चलाई गोली, FSL की टीम को भी बुलाया गया
jantaserishta.com
7 Oct 2025 10:47 AM IST

x
हालांकि उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है.
गयाजी: बिहार के गयाजी जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में जनसुराज नेता गजेंद्र सिंह पर अपराधियों ने फायरिंग की है। हालांकि उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। एक गोली उनकी गाड़ी में लगने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, जनसुराज के नेता गजेंद्र सिंह सोमवार देर रात अपने विधानसभा क्षेत्र चंदौती के आसपास से स्कॉर्पियो के जरिए लौट रहे थे। बताया गया कि वे जब गयाजी में अपने आवास की ओर लौट रहे थे तभी चंदौती रोड में एलआईसी ऑफिस और डीपीएस स्कूल के बीच में बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
रामपुर थाना के प्रभारी दिनेश बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि गजेंद्र सिंह के बयान पर रामपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सिंह जब वापस लौट रहे थे तभी अचानक पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और फायरिंग शुरू कर दी। ड्राइवर ने गाड़ी तेजी से मोड़ ली। उसके बाद अपराधी भाग गए।
जनसुराज के समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। इस घटना में सिंह को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जहां यह घटना हुईहै, वहां सीसीटीवी नहीं लगी है।
बताया गया कि गजेंद्र सिंह आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे हैं। इधर, जनसुराज के नेताओं ने अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणोंमें चुनाव कराने की घोषणा की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





