अपराधी बेखौफ! व्यापारी की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले से व्यापारी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आजमनगर थाना इलाके में पत्नी के साथ मंदिर से पूजा कर रहे व्यापारी की दो बदमाशों ने शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। व्यापारी अपनी पत्नी के साथ बाइक पर मंदिर से लौट रहा था। तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक गोली मृतक की पत्नी को छूते हुए निकली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





