भारत

बदमाश बेखौफ, दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
30 March 2026 5:47 PM IST
बदमाश बेखौफ, दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
x
बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार समिति रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोलीबारी करते हुए जमीन कारोबारी प्रभाकर सिंह की हत्या कर दी।
बताया गया कि प्रभाकर सिंह सड़क से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया। इससे पहले कि प्रभाकर कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उन्हें पीछे से ही गोली मार दी। गोली लगने के बाद प्रभाकर सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभाकर सिंह को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है। वे जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही हैं।
आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि अपराधियों की संख्या दो बताई गई है जो बाइक पर सवार थे। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। पुलिस को प्राथमिक तौर पर हत्यारों को लेकर कुछ जानकारी मिली है; जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी जांच के बाद ही घटना का खुलासा होगा। परिजनों से बयान लेने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक बालू और गिट्टी व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story