भारत
अपराधियों ने फिर एक कारोबारी को मारी गोली, एक हफ्ते में तीसरी घटना
jantaserishta.com
11 July 2023 12:44 PM IST

x
DEMO PIC
फैली सनसनी.
रांची: अपराधियों ने रांची जिले में फिर एक कारोबारी को गोली मार दी है। इस बार वारदात जिले के बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी बाजार में हुई है। सुबह लगभग दस बजे धान का कारोबार करने वाले रोशन भगत को दो गोलियां मारी गई हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पिछले एक हफ्ते में रांची में कारोबारियों पर गोलीबारी की यह तीसरी घटना है। इनमें से एक कारोबारी की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए और हॉस्पिटल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं। ऐसी घटनाओं से कारोबारी दहशत में हैं।
झारखंड फेडरेशन ऑफ चैंबर ऑफ कॉमर्स व्यवसायियों पर हमले और अपराध की बढ़ती घटनाओं पर रांची के एसएसपी से मिलकर अपनी चिंता जाहिर कर चुका है। मंगलवार को बंजारी बाजार में हुई वारदात के बारे में बताया गया है कि बाजार में पहुंचे रोशन भगत को अपराधियों ने अपने पासा बुलाया। उनसे किसी बात को लेकर बहस हुई और इसके बाद उनपर कई गोलियां चला दी। उन्हें दो गोलियां लगी हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर रूप से जख्मी हाल में स्थानीय हॉस्पिटल में दाखिल कराया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
गोली मारने वाले अपराधी कौन हैं, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। बता दें कि बीते 7 जुलाई को रांची शहर में अरगोड़ा चौक के पास कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को अपराधियों ने गोली मारी थी। गंभीर रूप से घायल रंजीत को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। बाद में अमन साव गिरोह के अपराधी मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी।
इसके पहले 5 जुलाई को रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने व्यस्त इलाके में एक कारोबारी के मैनेजर संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने अपराध की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि व्यवसायी भयभीत हैं। आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। इसे लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





