भारत

एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर, पुलिसकर्मी के पेट में लगी गोली

jantaserishta.com
5 Aug 2026 4:54 PM IST
एक लाख का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर, पुलिसकर्मी के पेट में लगी गोली
x
हिंदुओं को भगाने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर.
यूपी में बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े एनकाउंटर में पुलिस ने एक लाख के इनामी फुरकान को मार गिराया है। शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र में रंगाना फार्म के पास एनकाउंटर हुआ है। फुरकान का नाम कैराना पलायन में चर्चा में आया था। 2014 में फुरकान ने एक व्यापारी की रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। उसी के बाद पलायन का मामला उठा था। फुरकान पर लूट और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती के लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं।
कुख्यात फुरकान का आतंक कैराना के अलावा अन्य जनपदों में भी व्याप्त है। बताया जा रहा कि वह चार पांच माह पहले ही जेल से जमानत पर आया था। इसके बाद कैराना और कांधला में लूट और हत्या का प्रयास में वांछित चल रहा था। बुधवार की दोपहर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों के रंगाना में होने की सूचना मिली। जैसे ही पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायर झोंक दिया।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश को लगी उसकी मौत हो गयी। मारे गए बदमाश की शिनाख्त एक लाख के इनामी फुरकान के रूप में हुई है। पुलिस ने हिस्ट्री निकाली तो उस पर लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी आदि के लगभग 30 मुकदमे दर्ज मिले।
फुरकान का कैराना में आतंक रहा है। उस समय मुकीम काला और फुरकान दोनों गैंग का आंतक था। मुकीम गैंग को पुलिस लगभग खत्म कर चुकी है जबकि फुरकान अभी भी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। फुरकान के डर से कैराना के व्यापारी पलायन को मजबूर हो गए थे।
करीब बीस साल पहले कैराना में व्यापारी रोहताश की हत्या के बाद फुरकान सुर्खियों में आया। इसके बाद वर्ष 2014 में दिनदहाड़े व्यापारी विनोद की हत्या कर दी थी। इसी के बाद कैराना पलायन का मामला उठा था। फुरकान को ही कैराना पलायन का मुख्य सूत्रधार माना जाता था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विनोद हत्याकांड की पैरवी कर रहे परिजनों को भी यह डरा रहा था। इसके डर के कारण वह पैरवी भी नहीं कर पा रहे थे।
कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने 2016 को कैराना से व्यापाारियों और हिंदुओं के पलायन का मुद्दा उठाया था। सांसद ने 346 परिवारों के पलायन की सूची जारी की थी। इसके चलते तत्कालीन डीजीपी ने फुरकान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 2017 में पुलिस ने कांधला में फुरकान को गिरफ्तार किया था। कुछ समय बाद फुरकान फिर से जमानत पर छूट गया था।
2019 में वह नशे की तस्करी में फिर से पकड़ा गया। 2021 में कैराना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद फुरकान गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में पेश हुआ था। कुछ दिन जेल में रहा। इसके बाद जमानत लेकर फिर से फरार हो गया था। करीब चार साल से पुलिस उसे तलाश रही थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story