भारत
फर्जी पासपोर्ट लेकर भागा बदमाश थाईलैंड से गिरफ्तार, 23 से ज्यादा मामले दर्ज
jantaserishta.com
29 Nov 2025 1:41 PM IST

x
पुलिस और सुरक्षा एजेंसी पूछताछ कर रही है.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को थाईलैंड से गिरफ्तार किया। ये जनवरी 2025 में भारत से फर्जी पासपोर्ट पर भाग गया था। दिल्ली के शालीमार बाग निवासी हरसिमरन पर दिल्ली में हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट समेत 23 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
स्पेशल सेल की टीम ने इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और पंकज कुमार के नेतृत्व में दिल्ली में हरसिमरन के बेटे हरविंदर सिंह को पकड़ा था। जांच के दौरान पता चला कि हरसिमरन ने एक फर्जी पहचान पर पासपोर्ट बनवाया और जनवरी में लखनऊ से बैंकॉक भाग गया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर भारत वापस ले आई।
स्पेशल सेल की छानबीन के अनुसार, हरसिमरन शुरू में कुश्ती के अखाड़ों में सक्रिय था, लेकिन बाद में गैंगस्टर बन गया और दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट इलाके में एक्सटॉर्शन की वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस के अनुसार 2005 से 2015 तक हरसिमरन के खिलाफ हत्या की कोशिशों और हिंसक अपराधों के कई मामले दर्ज किए गए थे। हरसिमरन पहले भी हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा था।
भारत से भागने के बाद, हरसिमरन ने अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के साथ मिलकर अमेरिकी और यूरोपीय देशों में अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, हरसिमरन उर्फ बादल राजेश सिंह के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश से फरार हुआ था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। केंद्रीय एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस के लगातार प्रयासों से आरोपी हरसिमरन बादल का पासपोर्ट एमईए की ओर से रद्द कर दिया गया था।
हरसिमरन से दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसी पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके। पूछताछ में पता चला कि हरसिमरन फर्जी पासपोर्ट से कई देशों की यात्रा कर चुका है और वहां अपनी गैंग बना रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





