भारत
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी अपराधी टिंकू घायल
jantaserishta.com
26 April 2026 12:29 PM IST

x
नवादा: बिहार में पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार एक्शन में नजर आ रही है। इस बीच, नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वांछित अपराधी टिंकू यादव गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। टिंकू पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि तड़के रोह थाना को सूचना प्राप्त हुई कि कई मामलों का आरोपी टिंकू यादव कोशी गांव में कुछ बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है। उक्त सूचना के आधार पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद रोह थाना पुलिस कोशी गांव पहुंची। इस दौरान कई अन्य थाने की पुलिस को भी सहयोग के लिए संबंधित गांव में बुलाया गया। इसी क्रम में उसे पुलिस के आने की भनक लग गई। कोशी गांव से करीब एक किलोमीटर पहले ही दो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पुलिस की गाड़ी देख भागने लगे।
पुलिस जैसे ही दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, वैसे ही मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ एवं नियंत्रित तरीके से दो राउंड फायर की, जिसमें एक गोली मोटरसाइकिल सवार युवक के बाएं पैर में जा लगी। इसी आपाधापी का फायदा उठाकर दूसरा मोटरसाइकिल सवार युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घायल अपराधी को पकड़ लिया।
नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि पकड़े गए युवक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम टिंकू यादव, नवाडीह (जमुई) का रहने वाला बताया। पुलिस ने बताया कि घायल अपराधी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि टिंकू यादव रोह थाना क्षेत्र में अशोक मिस्त्री नामक व्यक्ति का गला काटकर उसकी हत्या करने और शव को जला देने के मामले में आरोपी है।
पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी। फरार रहने की स्थिति में इसके ऊपर 50,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार टिंकू यादव पर जमुई जिले के भी विभिन्न थानों में मामला दर्ज है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





