भारत

मुठभेड़ में अपराधी सिकंदर को लगी गोली, गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Oct 2025 3:43 PM IST
मुठभेड़ में अपराधी सिकंदर को लगी गोली, गिरफ्तार
x
पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है.
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी सिकंदर सहनी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार की देर रात पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सिकंदर सहनी उर्फ सिकी सहनी अपने अन्य साथियों के साथ राजेपुर थाना क्षेत्र में आया हुआ है तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को बताया कि उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेपुर थाना एवं विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।
बताया गया कि जब उक्त टीम राजेपुर थाना क्षेत्र के मधुआहा तुरहा टोली महमदपुर सागर जाने वाली सड़क के पास पहुंची तो दो व्यक्ति बाइक से आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने रूकने का इशारा किया, तो दोनों अपराधकर्मियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और चेतावनी देते हुए आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग शुरू कर दी।
इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सिकंदर सहनी उर्फ सिकी सहनी के दाहिने पैर में एक गोली लगी। इसके बाद घायल सिकंदर सहनी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक देशी पिस्तौल, लोडेड मैगजीन के साथ अपराधी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथी भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बताया गया कि घायल सिकंदर सहनी को इलाज के लिए मधुबन स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, सिकंदर सहनी के ऊपर विभिन्न जिलों में हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोतिहारी पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story