भारत

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार, 15 से ज्यादा मामलों में है आरोपी

jantaserishta.com
7 Oct 2023 12:09 PM IST
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार, 15 से ज्यादा मामलों में है आरोपी
x
उसके पास से एक बाइक, एक तमंचा और गोलियां बरामद हुई।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 15 से ज्यादा मामलों में वांछित चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक बाइक, एक तमंचा और गोलियां बरामद हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देर रात थाना शाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत बरवाला रोड पर स्थित स्वाति अस्पताल के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक से एक संदिग्ध को पुलिस ने आते देखा। उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वो बाइक को मोड़ कर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी करवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में बदमाश नसरुदीन, थाना फतेहगंज पूर्वी, जिला बरेली को गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को उसके कब्जे से एक बाइक, 1 तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी मुजफ्फरनगर जिले के थाना छपार, पुरकाजी, मीरापुर, सिखेडा, खतौली से वांछित है और 20 हजार रुपये का ईनामी अपराधी है। उस पर मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न थानो में 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story