भारत
बेरोजगारी और महंगाई के कारण बिहार में हो रही अपराधिक घटनाएं: मंत्री
jantaserishta.com
21 Feb 2023 4:26 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| बिहार में लगातार घटती अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष जहां जंगलराज की वापसी की बात कहकर सरकार को घेरने में जुटी है वहीं बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने पुलिस को दोष नहीं देकर बेरोजगारी और महंगाई को इसका कारण बताया है। महासेठ से जब पत्रकारों ने पटना के जेठुली गोलीकांड को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से तनाव में आए युवा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार पर इसके लिए दोष मढ़ते हुए कहा कि अगर नीतियां होती और वादे के अनुसार दो करोड़ लोगों को रोजगार केंद्र सरकार देती तो लोगों में तनाव नहीं होता।
उन्होंने कहा कि लोगों की आय घट रही है और महंगाई बढ़ रही है, जिससे आक्रोश है। बिहार के लोगों को अगर रोजगार मिलता तो ऐसी घटनाएं नहीं होती।
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि सभी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पटना के जेठुली में दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और आक्रोशित लोगों द्वारा की गई आगजनी में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी है। इस घटना के बाद बिहार में सियासत गर्म है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बेरोजगारीमहंगाईअपराधिक घटनाएंमंत्री समीर कुमार महासेठसमीर कुमार महासेठBiharBihar NewsUnemploymentInflationCriminal incidentsMinister Sameer Kumar MahasethSameer Kumar Mahaseth
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





