भारत
बच्ची के साथ की थी हैवानियत, एक लाख का इनामी अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 Jun 2023 1:10 PM IST

x
पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया।
कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले में बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले एक लाख के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो गुरसहायगंज में आरोपी ने आठ महीने पहले 12 वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत की थी। इसके बाद मरणासन्न हालत में झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिका 23 अक्तूबर को मिट्टी की गोलक खरीदने के लिए बाजार गई थी।
इस दौरान फरुर्खाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी रामजी वर्मा (19) पुत्र रमेश ने उसके साथ हैवानियत की थी। उसे लहुलूहान कर मरणासन्न हालत में डाक बंगला के पीछे झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बालिका को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद हालत में सुधार होने पर बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के लिए सिरदर्द बना अपराधी करीब आठ माह से चकमा दे रहा था।
गुरूवार की रात पुलिस टीम की उससे मुठभेड़ हो गई। उसकी तलाश के दौरान जैसे ही पुलिस टीम तेराजाकेट के पास मलिकपुर रोड पर पहुंची, आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह दुर्दांत किस्म का अपराधी है और एक लाख रुपए का इनामी है। पिछले साल अक्टूबर महीने में एक बच्ची के साथ जघन्य घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि उसकी तलाश में पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल व दक्षिण भारत तक पीछा किया था। कन्नौज के सदिकापुर में एक बच्ची की हत्या करने के बाद जमीन में गाड़ दिया था। पांच से छह साल की बच्चियां इसकी टॉरगेट हैं। रेकी कर घटना को अंजाम देता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





