भारत
मुठभेड़ में मारा गया इनामी बदमाश, पुलिस का बड़ा एक्शन
jantaserishta.com
28 April 2023 9:15 AM IST

x
DEMO PIC
पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।
बेगूसराय (आईएएनएस)| बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र में गुरुवार को 50 हजार के इनामी बदमाश विवेक कुमार उर्फ बटोही को विशेष कार्य बल ( एसटीएफ ) ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस दौरान पुलिस बटोही के दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली थी कि विवेक मटिहानी थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में छिपा बैठा है। इसी सूचना के आधार पर जिला पुलिस और एसटीएफ ने टीम बनाकर गांव को घेरकर विवेक की तलाशी प्रारंभ कर दी।
विवेक ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की, जिसमे वह मारा गया। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से कार्बाइन, पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है।
अपराधी विवेक कुमार उर्फ बटोही पर मटिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय कुमार सिंह एवं उनके पुत्र कुणाल कुमार ढिल्लो की हत्या करने का आरोप था।
हाल ही में सिंघौल थानान्तर्गत राजापुर के रहने वाले छोटु मास्टर के घर पर रंगदारी के लिए गोलीबारी करने का आरोप भी मृतक पर लगाया गया था।
बटोही पर सिंघौल एवं मटिहानी तथा नयागॉव थाना (बेगूसराय ) में हत्या, अपहरण एवं आर्म्स एक्ट के 6 कांड दर्ज हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





