भारत

एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 40 केस थे दर्ज, गोलियों से टूटा सुबह का सन्नाटा

jantaserishta.com
12 Feb 2026 10:01 AM IST
एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 40 केस थे दर्ज, गोलियों से टूटा सुबह का सन्नाटा
x
बड़ा अपडेट.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की बुढाना कोतवाली पुलिस ने विज्ञान रोड के जंगल में देर रात मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमजद को मार गिराया. पुलिस को मुखबिर से बदमाश के क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी की गई. जवाबी फायरिंग में अमजद गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई. इस दौरान बदमाश की गोलियों से सब इंस्पेक्टर संदीप और सिपाही अशफाक भी घायल हुए, जिनका इलाज जारी है. पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम कार्बाइन, पिस्टल और लूटा हुआ सामान बरामद किया है.
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधा हमला किया था. फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि एसपीआरए की गाड़ी के शीशे टूट गए और बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं.
बुढाना, शाहपुर और तितावी थाने की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. घायल बदमाश अमजद को तुरंत इलाज के लिए सीएचसी बुढाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घायल पुलिसकर्मियों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
मारे गए बदमाश अमजद का अपराधिक इतिहास बेहद खौफनाक था. उस पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में लूट, हत्या, डकैती और अपहरण जैसे लगभग 40 गंभीर मुकदमे दर्ज थे. अकेले 17 से 18 मामले सिर्फ लूट के थे. वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और पुलिस की रडार पर था. उसकी पहचान होने के बाद अब पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही और जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक 9 एमएम की आधुनिक कार्बाइन, एक पिस्टल, बड़ी तादाद में जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. हथियारों के अलावा बदमाश के पास से हाल ही में लूटी गई ज्वेलरी, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन भी मिले हैं. एसएसपी ने बताया कि यह बदमाश अंतरराज्यीय गैंग का हिस्सा था और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था. पुलिस अब उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story