भारत

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई मामलों में आरोपी पकड़ाया, VIDEO

Admin2
31 Aug 2023 3:41 AM GMT
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई मामलों में आरोपी पकड़ाया, VIDEO
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गोली लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। वह लूट के कई मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर 10 हजार का इनाम था। थाना बीटा-2 पुलिस की पी-3 गोल चक्कर से परी चौक की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर हुई मुठभेड में बदमाश राजकुमार पुत्र गोविन्द नेपाली, गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक बाइक, 1 तंमचा 315 बोर, 1 खोखा, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।
आरोपी राजकुमार रिहान रेजीडेंसी ई ब्लाक वार्ड नम्बर 3 नियर मछली पार्क महरौली दिल्ली का रहने वाला है। इस पर करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Next Story