भारत
पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, महिला की हत्या के बाद से था फरार
jantaserishta.com
2 Aug 2024 10:53 AM IST

x
अस्पताल में भर्ती.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इस बीच पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस बल गश्ती पर निकला हुआ था। इसी दौरान उसे कंपू थाना क्षेत्र की शीतला माता रोड क्षेत्र में आकाश नाम का बदमाश नजर आया। पुलिस दल ने आकाश को रोकने की कोशिश की, तो उसने बाइक से भागने के प्रयास के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश आकाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों आकाश ने अपने साथी के साथ मिलकर अनीता नाम की एक महिला की हत्या की थी। उसके बाद से वह फरार हो गया था। उसने चैन लूटने के इरादे से महिला को गोली मारी थी।
पुलिस उसके बाद से आकाश की तलाश में लगी थी और शुक्रवार की सुबह उसे सफलता मिल गई। वहीं आकाश के सहयोगी की तलाश जारी है। आकाश से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस को इस बात की आशंका थी कि उसका साथी भी साथ में हो सकता है। इसलिए जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई उस स्थान पर काफी देर तक तलाशी अभियान भी चलाया गया, लेकिन उसका साथी पुलिस को नहीं मिल सका। अब पुलिस की नजर आकाश के उस साथी पर है जिसने मिलकर महिला की हत्या की थी।
Tagsग्वालियरग्वालियर न्यूज़ग्वालियर पुलिसमुठभेड़हत्याGwaliorGwalior NewsGwalior PoliceEncounterMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





