भारत

CRIME: युवक के सीने में पर मारी गोली, फैली सनसनी

Shantanu Roy
4 Jun 2024 8:01 PM IST
CRIME: युवक के सीने में पर मारी गोली, फैली सनसनी
x
जांच में जुटी पुलिस
Balaghat: बालाघाट। मध्यप्रदेश में गुंडा बदमाशों के खिलाफ बुलडोजर चलने के बाद भी आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आ पा रही है। बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बालाघाट जिले में आपसी रंजिश के चलते और विवाद में एक युवक को गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम कायदी की है, जहां गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ला रहे युवक पर दो युवकों ने मिलकर फायर कर दिया। घायल राकेश लिल्हारे के सीने में गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी युवक महेश बनोटे मौके से फरार हो गया। जानकारी घायल के परिजनों ने दी है।
Next Story