भारत
CRIME: महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
14 Aug 2024 10:06 PM IST

x
परिजन सदमें में
Hisar. हिसार। हिसार जिले के हांसी में पति से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला काफी दिनों से गृह क्लेश से परेशान थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कालवा पिल्लू खेड़ा निवासी मृतका सुबेर कौर के चाचा शमशेर ने बताया कि सुबेर कि शादी हांसी के साथ लगते गांव थुराना में हुई थी। उसकी शादी हुए 30 साल के करीब का समय हो चुका है, और अभी तक सबेर का कोई बच्चा नहीं था। शमशेर ने बताया कि उसकी भतीजी के साथ उसका पति क्लेश करता था और उसे परेशान भी करता था। रोज-रोज के क्लेश से तंग आकर सबेर ने फांसी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूबेर के चाचा ने बताया कि उनको कुछ भी नहीं पता कि आज उसके घर में क्या बात हुई थी। जब सबेर ने फांसी लगाई तो उसके घर में कोई था, या नहीं। उनके पास तो फोन आया और सबेर के फांसी लगाने कि सूचना दी गई। मृतका सुबेर कौर के चाचा शमशेर ने बताया कि उसकी भतीजी सुबेर कि शादी हांसी के गांव थुराना में हुई थी। आज सुबह उनके पास उसकी बेटी के ससुराल से फोन आया। उन्होंने बताया कि सुबेर ने फांसी का फंदा लगा लिया है। जिसके बाद सबेर के मायके वाले थुराना गांव पहुंचे। जिसके बाद सबेर को हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसके शव को पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया गया। सबेर के मायके पक्ष ने पुलिस को भी इस मामले कि शिकायत दी है पुलिस अभी परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और उसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





