भारत

CRIME: पत्नी ने काटा पति का गला, पुलिस को दिया ये चौकाने वाला बयान

Shantanu Roy
26 Oct 2024 1:22 PM GMT
CRIME: पत्नी ने काटा पति का गला, पुलिस को दिया ये चौकाने वाला बयान
x
बड़ी खबर
Yamunanagar. यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की चाकू से गला काट कर निर्ममता से हत्या कर दी। सुबह व्यक्ति कमरे से बाहर नहीं निकला और पड़ोस में रहने वालों को दुर्गध आने लगी तो इसकी सूचना मकान मालिक व पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में खून फैला था और बैड के साथ शव पड़ा हुआ था। महिला ने पुलिस को ये बता कर गुमराह करने का प्रयास किया कि पति ने आत्महत्या की है। पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, बेटा फरार है। जानकारी के अनुसार यमुनानगर में सेक्टर 17 थाना क्षेत्र के न्यू जैन नगर में 40 वर्षीय ललन राम अपनी पत्नी यशोदा, जवान बेटे व 5 वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। परिवार मूल रूप से बिहार के जिला लक्खीसराय के वार्ड नंबर 20 विषहरी स्थान का रहने वाला है। ललन राम ऑटो रिक्शा चलाता था। उसे शराब पीने की लत लगी थी। रात को वह ऑटो चला कर जो भी कमाता, दिन में उसकी शराब पी लेता।


उसकी हरकत से पूरा परिवार परेशान था। ललन राम का अपने परिजनों के साथ झगड़ा रहता था। शुक्रवार रात को भी घर में खूब झगड़ा हुआ। बताते हैं कि महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की निर्ममता से हत्या कर दी। शव को कमरे में ही पड़ा रहने दिया। शनिवार सुबह ललन राम कमरे से बाहर नहीं आया। साथ ही दुर्गंध भी आने लगी। इसके बाद मकान की मालकिन कविता को इसकी सूचना दी गई। मकान मालकिन कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें शुक्रवार की रात को पता लगा कि ललन की तेजधार हथियार से चोट लगने से मौत हो गई है। जब वह
मकान
पर पहुंची तो उसका शव बेड के पास था। गले, दाहिने हाथ, बाई आंख पर चोट लगी हुई थी। आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस मृतक के घर पर पहुंची तो वहां पर उसकी पत्नी यशोदा व पांच वर्ष की बेटी मिली। उसने पुलिस को बताया कि पति ने आत्महत्या की है। जब पुलिस ने शव को देखा तो उससे बदबू उठ रही थी। आसपास बिखरा खून भी सूख चुका था। शक के आधार पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने हत्या की वारदात कबूल ली। मालकिन कविता रानी ने बताया कि उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि ललन की हत्या उसकी पत्नी और उसके बेटे ने की है।
Next Story