भारत

CRIME NEWS: नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
11 Aug 2024 1:49 PM GMT
CRIME NEWS: नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजन सदमें में
x
जांच में जुटी पुलिस
Madhepura. मधेपुरा। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ भातु टोला में शनिवार को नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव दूसरे दिन रविवार को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान साहुगढ़-2 पंचायत के भातु टोला वार्ड संख्या छह निवासी प्रकाश राम के बेटे पवन कुमार (26) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई छेदन राम ने बताया कि शनिवार को उनकी मां साहुगढ़ नदी के दूसरे तरफ धान रोपाई कर रही थी। उनका छोटा भाई पवन राम दिन के लगभग 1.30 बजे मां को खाना देने नदी को तैर कर जा रहा था। नदी में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गया। शनिवार को स्थानीय लोगों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार को दोबारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू किया गया।

लगभग 11.15 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे लोगों ने उसके लाश को नदी में बहते देखा। जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। शव मिलने की जानकारी सदर थाना को दी गई। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया। साहूगढ़-2 पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक पवन कुमार काफी गरीब परिवार से था। उनके परिवार के लोग मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि भातु टोला के अधिकांश लोग का खेत नदी के दूसरे तरफ है। यहां नजदीक में पुल नहीं है, जिसके कारण लोग तैर कर नदी पार करते हैं। इस वजह से हमेशा डूबने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां सरकारी नाव की व्यवस्था की जाए, ताकि लोग आसानी से दूसरी तरफ जा सके। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story