भारत

Crime News: तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

Shantanu Roy
21 July 2024 12:34 AM IST
Crime News: तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत
x
बड़ी खबर
Guna. गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार सकतपुर तालाब में डूबने से 2 युवकों राजपाल 17 साल और रामप्रताप लोधा की मौत हो गई। दोनों युवक तालाब में नहाने गए थे। एक युवक को बचाने के चक्कर में दूसरे युवक की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि नहाते समय अचानक से एक युवक का पैर ताजिये के तार में फंसने से डूबने लगा तो दूसरा बचाने के लिए आया तो उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों के शव को बाहर निकाला। बताया जाता है कि इस तालाब में हर साल डूबने कई लोगों की मौतें हो जाती है।
Next Story