भारत

CRIME NEWS: मछलियों को आटा डालते समय जलाशय में गिरा किशोर, मौत

Shantanu Roy
5 Jun 2024 11:54 PM IST
CRIME NEWS: मछलियों को आटा डालते समय जलाशय में गिरा किशोर, मौत
x
Jodhpur: जोधपुर। जोधपुर मण्डोर उद्यान स्थित प्राचीन जलाशय नागादड़ी में मंगलवार शाम मछलियों को आटा डालने के दौरान एक किशोर पानी में गिर गया। गोताखोरों ने साढ़े तीन घंटे तक तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। अंधेरा होने से अब बुधवार को तलाश की जाएगी। थानाधिकारी रमेश खिड़िया ने बताया कि घोड़ा घाटी में रावटी क्षेत्र की कुछ महिलाएं व बच्चे घूमने के लिए मण्डोर उद्यान आए थे। शाम साढ़े पांच बजे के करीब लौटते समय नागादड़ी जलाशय की सीढ़ियों पर मछलियों को डालने वाला आटा रखा नजर आया। 13 साल के एक किशोर ने आटा उठा लिया।

वह जलाशय के बीच में बनी रैलिंग से मछलियों को आटा डालने लगा। अचानक वह पानी में गिर गया। मौजूद लोगों ने उसे पानी में गिरते देखा तो चिल्लाए। जिस पर घरवाले भी लौटकर आए और मदद की पुकार लगाई। पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस, मालवीय बंधु गोताखोर भरत मालवीय व भरत चौधरी मौके पर पहुंचे। रात करीब साढ़े आठ बजे तक जलाशय में बालक की तलाश की गई। सुरक्षा के नाम सिर्फ एक सांकेतिक बोर्ड: नागादड़ी में तैराकी के साथ-साथ कपड़े धोना व नहाने पर रोक है। गंदगी फैलाने पर भी पाबंदी लगा रखी है। इसके लिए जलाशय के किनारे बोर्ड भी लगा हुआ है, लेकिन वहां सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं रहते हैं।
Next Story