भारत

CRIME NEWS: इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Shantanu Roy
15 Aug 2024 3:20 PM GMT
CRIME NEWS: इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
x
बड़ी खबर
Dig. डीग। डीग जिले की गोपालगढ़ थाना पुलिस ने 2-2 हजार के दो इनामी गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 2021 से फरार चल रहे थे। दोनों के ऊपर गोपालगढ़ थाने गौ तस्करी का मामला दर्ज हैं। दोनों आरोपी नाकाबंदी के दौरान गौ तस्करों से भरी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। गोपालगढ़ थाना अधिकारी विजय सिंह मीणा ने बताया कि साल 2021 दोनों गौ तस्कर गोवंश को हरियाणा की तरफ लेकर जा रहे थे।


जब पुलिस को गौ तस्करों की सूचना लगी तो पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान गौ तस्कर पुलिस को देख गोवंश से भरी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों गौ तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। काफी प्रयास के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो, पुलिस की तरफ से दोनों आरोपियों पर 2-2 का इनाम घोषित कर दिया गया था। आज सूचना मिली कि दोनों तस्कर गोपालगढ़ थाना इलाके में घूम रहे हैं जिसके बाद क्यूआरटी टीम और DST टीम के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story